अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर मायावती ने किया नमन, कहा – नारी शक्ति और सुशासन की प्रेरणा हैं वे


लखनऊ, 31 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश की महान शासिका अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सोशल मीडिया पर जारी संदेश में मायावती ने अहिल्याबाई होलकर को "न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष एवं लोक कल्याणकारी महान शासक" बताया।
उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास की महान शासिका अहिल्याबाई होलकर ने अपने आदर्शों, सेवा-भाव और जनहितकारी कार्यों से समाज को नई दिशा प्रदान की।
मायावती ने अहिल्याबाई के जीवन को "नारी शक्ति, सुशासन, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा का प्रेरणा स्रोत" करार दिया।
उन्होंने उनकी जयंती के पावन अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अनुयायियों को शुभकामनाएं भी दीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें