पर्यटन विभाग 19 जून से प्रयागराज से 'तीर्थ दर्शन' नामक लग्जरी बस सेवा शुरू कर रही


प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी)   पर्यटन विभाग 19 जून से प्रयागराज से 'तीर्थ दर्शन' नामक लग्जरी बस सेवा कर रही शुरू कर रहा है। यह बस सप्ताह में तीन दिन विंध्याचल, चित्रकूट और अयोध्या के लिए संचालित होगी।

    पर्यटन विभाग के सूत्रों के अनुसार  सप्ताह में 3 दिन इसका संचालन होगा। हर शुक्रवार को मीरजापुर में मां विध्यवासिनी धाम, शनिवार को चित्रकूट धाम के कामतानाथ और रविवार को बस अयोध्या जाएगी। सिविल लाइंस स्थित होटल इलावर्त से बस जाएगी और उसी दिन दर्शन करवाकर वापस लौटेगी।

      योगी सरकार का जोर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर है। इसके लिए धार्मिक और पौराणिक स्थलों का कायाकल्प कराया गया है। वहां श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकें उस दिशा में पहल की जा रही है।

     उन्होंने बताया कि तीर्थराज प्रयाग से काफी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल, चित्रकूट और अयोध्या जाते हैं। इसके लिए उन्हें काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। इसके बावजूद ठीक से दर्शन नहीं कर पाते। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग ने 15 सीटर लग्जरी बस सेवा शुरू कराने का निर्णय लिया है।

      इसमें विंध्याचल के लिए प्रति व्यक्ति छह सौ, विंध्याचल व अयोध्या के लिए एक-एक हजार रुपये प्रतिव्यक्ति किराया तय किया गया है। यूपीएसटीडीसी ट्रैवल डिवीजन प्रयागराज के चीफ मैनेजमेंट आफिसर डीसी सिंह के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा दी गई है। आफलाइन बुकिंग होटल इलावर्त से कराई जा सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें