ट्रिपल आई टी में वीएलएसआई डिजाइन पर ग्रीष्मकालीन प्रक्षिण 19 जून से
प्रयागराज , (दिनेश तिवारी) भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ए इलाहाबाद द्वारा 19 जून से 18 जुलाई 2026 तक वीएलएसआई डिजाइन पर 11वें ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस वर्ष आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों , उत्तर प्रदेश , महाराष्ट्र , तेलंगाना , पश्चिम बंगाल , आंध्र प्रदेश , बिहार , दिल्ली ,झारखंड , कर्नाटक , केरल , ओडिशा , तमिलनाडु तथा उत्तराखंड से 80 से अधिक बिटेक / बी ई छात्र छात्रााएं भाग ले रहे हैं।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स एवं वीएलएसआई डिजाइन के क्षेत्र में मजबूत आधार प्रदान करना है।
वीएलएसआई सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ सत्य नारायण गुप्ता होंगे।वे श्वीएलएसआई उद्योग व वर्तमान रुझान एवं अवसर विषय पर मुख्य व्याख्यान देंगे तथा प्रतिभागियों को उद्योग की अपेक्षाओं ए करियर संभावनाओं और आवश्यक कौशलों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
माहभर चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उद्योग जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के व्याख्यान एवं तकनीकी सत्रों का लाभ मिलेगा। प्रमुख वक्ताओं में प्रमोद जैन , सुरेंद्र जैन ताड़ी , मनोज शर्मा , आशुतोष सिंह तथा डॉ संदीप त्रिपाठी शामिल हैं।
ये विशेषज्ञ प्रतिभागियों को उभरती सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकियो , वीएलएसआई डिजाइन कार्यप्रणालियों , मेमोरी सिस्टम चिप डिजाइन फ्लो , उद्योग की नवीनतम प्रवृत्तियों , निर्माण तकनीकों तथा वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में उपलब्ध करियर अवसरों से अवगत कराएंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें