यूपी बोर्ड ने रद्द कि 465 स्कूलों कि मान्यता


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) माध्यमिक शिक्षा परिषद , उत्तर प्रदेश ( यूपी बोर्ड) ने प्रदेश के 465 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों ने निर्धारित मानकों का अनुपालन नहीं किया जिसके कारण उनकी  मान्यता समाप्त कर दी है|

बोर्ड सचिव की  ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन विद्यालयों ने निर्धारित मानकों का अनुपालन नहीं किया|  पिछले दो साल से  इन विद्यालयों मे एक भी विद्यार्थी नहीं था , जिसके कारण यह निर्णय लिया गया | ये विद्यालय उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित  विद्यालय (मान्यता प्रदान करने था विनियामावली ) के प्रावधानों के तहत मान्यता प्राप्त थे| बाद मे विभिन्न स्तरों पर की  गई जाँच और परीक्षण मे पाया गया कि संबंधित विद्यालय निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं कर रहे थे |

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि दो साल से इन विद्यालयों के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा मे शामिल नहीं हो रहे थे | उन्होंने यह भी बताया कि जिला विद्यलय  निरीक्षकों (डीआईओएस ) को निर्देश दिया गया है कि इन विद्यालयों मे अध्ययनरत विद्यार्थियों के हितों कि रक्षा के लिए उन्हे निकटवर्ती मान्यता प्राप्त विद्यालयों मे समायोजित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए |

जारी सूची मे आगरा , अलीगढ़ , मथुरा , मेरठ , मुरादाबाद , बरेली , लखनऊ , कानपुर ,प्रयागराज, कौशांबी , सुल्तानपुर , अयोध्या , गोरखपुर , देवरिया , आजमगढ़ , मऊ ,बलिया , जौनपुर , गाजीपुर , वाराणसी और मिर्जापुर सहित कई  जिलों के विद्यालय शामिल है | प्रयागराज जिले मे भी कई विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी गई है |

 बोर्ड सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए | उन्होंने स्पष्ट किया कि मान्यता समाप्त विद्यालयों मे किसी भी प्रकार कि नई शैक्षिक गतिविधि या प्रवेश प्रक्रिया संचालित नहीं की जाएगी |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें