अग्रवाल गेस्ट हाउस, बक्शीपुर में लगा आम राहगीरों के लिए ऑटोमेटिक पानी की मशीन


गोरखपुर, भीषण गर्मी को देखते हुए श्री राधे श्री राधे ग्रुप द्वारा राहगीरों के लिए 11वीं ऑटोमेटिक पानी की मशीन बक्शीपुर में अग्रवाल गेस्ट हाउस के नीचे लगवाई गई। उद्घाटन मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव जी हाथों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिनेश कुमार मोदी ने बताया आम राहगीरों को इस भीषण गर्मी मे ठंडा पानी न मिलने से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है जो की सभी के लिए संभव नहीं है इसलिए यह प्लांट लगाया गया। श्री राधे श्री राधे ग्रुप के लोगों ने मिलकर इसमें सहयोग किया  जिसमें सोनू अग्रवाल जी ने विशेष सहयोग किया इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित हुए संदीप चिरानिया,महेश गोपाल गर्ग, दीपक जालान,रवि खेमका, घनश्याम चंदवासिया, टीपू जी,निकुंज जी,मणिनाथ गुप्ता, शिवराज मलकानी आशीष रुंगटा चंद्रशेखर सराफ नवीन कुमार चौरसिया ,संतोष अग्रवाल मणिनाथ गुप्ता सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। सभी ने इस अच्छे कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

टिप्पणियाँ