प्राकृतिक खेती समय की जरुरत: योगी


कानपुर, 18 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता है, जिससे खेती की लागत कम होगी, भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी तथा किसानों की आय में वृद्धि होगी।

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्राकृतिक कृषि प्रोत्साहन कार्यशाला को संबोधित करते हुये उन्होने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है तथा प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों, जैविक उर्वरकों के प्रयोग, कम लागत में अधिक उत्पादन तथा कृषि को लाभकारी बनाने के उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने किसानों को गो-आधारित प्राकृतिक खेती, जीवामृत, बीजामृत तथा अन्य पारंपरिक तरीकों के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें