हिंदू धर्म , संस्कृति की रक्षा एवं मानव कल्याण के लिए विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई :, नितिन भारत
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) विश्व हिंदू परिषद (विहिप ) काशी प्रांत संगठन मंत्री नितिन भारत ने कहा कि हिंदू धर्म , संस्कृति की रक्षा एवं मानव कल्याण के लिए विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई है।
संगठन मंत्री नितिन भारत ने शिक्षा वर्ग में कार्यकर्ताओं को सोमवार को संबोधित करते हुए कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी 1964 के दिन पूज्य संतो एवं प्रख्यात विचारकों के मार्गदर्शन में गैर राजनीतिक संगठन हिंदू समाज को संगठित करने के लिए हिंदू धर्म , संस्कृति की रक्षा एवं मानव कल्याण के लिए विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई।
उन्होंने कहा कि विहिप अपनी स्थापना के बाद निरंतर हिंदू समाज की एकता सांस्कृतिक संरक्षण , धर्म के आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार के लिए संगठन कार्य कर रहा है।वेदों के प्रचार प्रसार के लिए संगठन का कार्य ,धर्मांतरण लव जेहाद रोकने के लिए संगठन का कार्य, निरंतर गतिशील है।
नितिन भारत ने कहा कि पूरी दुनिया का एकमात्र संगठन विहिप ही है जो हिंदू समाज के सभी वर्गों के बीच कार्य करता है। हिंदू समाज की अपेक्षाएं संगठन से हैं। पूरी दुनिया का हिंदू समाज विहिप की ओर देख रहा है इसलिए संगठन के कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील होना चाहिए। भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में हिंदू संस्कृति का प्रचार प्रसार संगठन के माध्यम से हो रहा है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें