श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति के प्रति अटूट निष्ठा का अनुपम उदाहरण: संजय गुप्ता
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) डॉ श्याम प्रशाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा का अनुपम उदाहरण है ।
भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अंगलवार को आयोजित डॉक्टर मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम के अवसर पर लोगो को संबोधित करते हुए उन्हें भारत मां का सच्चा सपूत बताया। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यपथ पर मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि उनका एक विचारधारा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। सत्ता का त्याग कर देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। ऐसे महापुरुष के प्रति हम सभी को कृतज्ञ होना चाहिए।
इससे पहले सिविल लाइन कार्यलय में डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उनको नमन किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें