'गवर्नर' के दर्शकों के लिए खास ऑफर, एक टिकट खरीदें और दूसरी मुफ्त पाएं


मुंबई, 13जून (वार्ता) फ़िल्म गवर्नर को दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच फिल्म के निर्माताओं ने सिनेप्रेमियों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत इस फिल्म के लिए अब दर्शक एक टिकट खरीदकर दूसरी टिकट मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं।निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद पहले दिन 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है और उस अनसुने नायक की कहानी प्रस्तुत करती है, जिसने देश को आर्थिक चुनौतियों से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

निर्माताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि दर्शक बुकमायशो पर टिकट बुक करते समय गवर्नर कोड का उपयोग कर 'बाय वन, गेट वन फ्री' ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। मजबूत कहानी, प्रभावशाली संवाद और मनोज बाजपेयी के दमदार अभिनय की सराहना की जा रही है। सकारात्मक प्रचार और दर्शकों के बीच बढ़ती लोकप्रियता के कारण फिल्म के सप्ताहांत में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है, जबकि इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। आशिन ए . शाह सह-निर्माता हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है।
'गवर्नर' 12 जून 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें