रानी दुर्गावती का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और पराक्रम का अमर प्रेरणास्रोत है: संजय गुप्ता


प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अदम्य साहस, अद्वितीय नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती  का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और पराक्रम का अमर प्रेरणास्रोत है। 

     भाजपा एसटी (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) मोर्चा द्वारा बुधवार को रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर  पार्टी कार्यालय में लोगो को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने उन्हें भारत की महान नारी शक्ति की संज्ञा दी।

     महानगर अध्यक्ष ने कहा कि उनका बलिदान हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, कर्तव्य के प्रति निष्ठा और राष्ट्र के लिए सर्वस्व समर्पण का संदेश देता है। रानी दुर्गावती ने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष कर अपने पराक्रम से भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उनका शौर्यपूर्ण जीवन हमें हर परिस्थिति में साहस और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

      उन्होंने मुगलों के सामने आत्मसमर्पण करने के बजाय मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देना श्रेष्ठ समझा और 23 जून सन 1564 को अपने प्राणों की आहुति दे दी। भाजपा ने आदिवासी समाज की इन महान वीरांगना को सम्मान देने का काम किया है। 

है।

   इस अवसर पर एसटी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश गोंड ने कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासी समाज का सम्मान बढ़ा है। इसी समाज से आने वालीं द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति के पद पर आसीन हैं। आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने का काम यदि किसी में किया तो वो भाजपा है। इससे पहले उपस्थित लोगों ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें