प्रदेश की डबल इंजन सरकार बुंदेलखंड को उसका प्राचीन गौरव वापस दिलाने के लिए प्रतिबद्ध :योगी


महोबा -21 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है की केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार बुंदेलखंड को उसका प्राचीन गौरव वापस दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की परियोजनाएँ अब इस पिछड़े क्षेत्र को बदहाली और बेरोजगारी से उबार कर विकास के कीर्तिमान तय करते हुए समृद्द व सशक्त बना रही है।


महोबा के मोदी ग्राउंड मे रविवार को 697 करोड़ की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा की बुंदेलखंड को माफिया ने अपनी जागीर बना लिया था। पूर्ववर्ती नकारात्मक और बीमार मानसिकता की सरकारों का संरक्षण पाकर यहां भू माफिया, खनन माफिया, जंगल माफिया आदि सक्रिय रहते हुए इलाके को खोखला कर रहे थे। भाजपा सरकार ने क्षेत्र को माफिया से न सिर्फ मुक्त कराया बल्कि सुरक्षा और सुशासन स्थापित कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर विकसित किया जा रहा ओद्योगिक गलियारा , डिफेन्स कारिडोर मे रक्षा उपकरणो का उत्पादन ,बीडा के माध्यम से नए शहर को विकसित करके इसकी तस्वीर बदल रही है. बुंदेलखंड की आयुध निर्माण मे प्रगति मिसाल कायम कर रही है.आगे चल कर यह यूपी मे विकास का रोल माडल साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा की बुंदेलखंड की समस्याओ के समाधान हेतु सरकार के प्रयास जारी है। हर घर जल योजना से यहां पानी की बड़ी समस्या को निस्तारित कर लिया गया है.महिलाओ को अब घड़े लेकर पानी की तलाश मे भटकना नहीं पड़ता। अर्जुन सहायक परियोजना हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई कर रही है। जिससे अन्नदाता खुशहाल हुआ है। बुंदेलखंड के जल संकट का स्थाई समाधान यहां मौजूद सरोवरो और जलाशयों मे है जिनमे पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित करने और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पेयजल के लिए जल संरक्षण कार्यो को यहां प्रमुखता से संचालित कराया जाएगा।
उन्होंने कहा की कभी अराजकता की पहचान रखने वाला उत्तर प्रदेश अब बदल चूका है और प्रगति के नित्य नए सोपान तय कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की वीरभाव के लिए देश विदेश मे विख्यात, चंदेलकालीन महोबा नगर को ऊर्जा के केंद्र के रूप मे जाना जाता है। यहां की चंदेल रियासत के महान योद्धाओ आल्हा और ऊदल के शौर्य व साहस की कहानी जग विख्यात है। प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक और पुरातत्विक दृस्टि से समृद्ध महोबा को पर्यटक स्थल के रूप मे विकसित करने की दिशा मे कदम बढ़ाये है.कजली मेले के अवसर पर महोबा मे एक सप्ताह का महोत्सव आयोजित करके स्थानीय लोक कलाओ एवं संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयास किये जा रहे है। तो इस क्रम मे नाथ संप्रदाय के महान संत गोरखनाथ की साधना स्थली गोरखगिरी मे 12 करोड़ से अधिक धनराशि से विकास कार्य पूरे करके उसे प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप मे विकसित किया गया है।
प्राकृतिक सुषमा से परिपूर्ण गोरखगिरी पहाड़ी मे रोप वे की स्थापना और वहाँ एडवेंचर टूरीज्म के रूप मे विकसित करने की योजना है.जिससे पर्यटन को बढ़ाया जा सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा मे अपने ढाई घंटे के प्रवास दौरान योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम मे सरकार की विभिन्न योजनाओं के कोई डेढ़ दर्जन लाभार्थियों को मंच मे सम्मानित किया. इसके पहले वह एक किलो मीटर का रास्ता पैदल तय करके गोरखगिरी पहाड़ी पर भी गए. जहाँ उन्होंने सिद्धश्वर महादेव मंदिर व गुरु गोरखनाथ की साधना स्थली मे पूजा अर्चना भी की. मुख्यमंत्री ने गोरख पहाड़ी मे पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो का सघन तरीके से निरीक्षण किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें