हिंदू संस्कृति जैसी दुनिया में कोई संस्कृति नहीं है ; परांडे
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी ) विश्व हिंदू परिषद ( विहिप ) के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा हिंदू संस्कृति जैसी दुनिया में कोई संस्कृति नहीं है ।
काशी प्रांत परिषद शिक्षा वर्ग के तृतीय दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा की कार्यकर्ता वैचारिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण से राष्ट्रभक्ति युक्त, ,अनुशासित, निःस्वार्थ सेवा के भाव से कार्य करने वाला होना चाहिए। उसमें अहंकार लेस मात्र भी ना हो और समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर अपनी महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर कार्य करने वाला होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विहिप हिंदू समाज के संगठन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। हिंदुत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पित होना , अनुशासित होना और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प , वैचारिक स्पष्टता के साथ सेवा और समर्पण का भाव , हिंदू जीवन मूल्यों के प्रचार और हिंदू समाज के संगठन के लिए कार्य करने वाला होना चाहिए।
हिंदू जीवन मूल्यों , हिंदू संस्कृति जैसी दुनिया में कोई संस्कृति नहीं है । हमें समाज के उत्थान के विषय में भी सोने का विचार करना चाहिए। हमें निरंतर सहनशीलता के साथ अपने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर , आत्मसात करके अपने जीवन के दिनचर्या को व्यवस्थित रखकर , एक अच्छे संस्कार युक्त जीवन शैली का जीवन जीना , समाज को साथ लेकर चलना , हिंदू समाज का समसामयिक विषयों पर जागरण करना , अपनी धार्मिक सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए समाज के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए ।
हिंदू संस्कृति के महत्व को पूरी दुनिया में पहचान मिल रही है। हमारे विचारों में पूरी दुनिया के मंगल की कामना का विचार है , महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपनी बौद्धिक शक्ति का भी विकास करना चाहिए। आज पूरी दुनिया में बौद्धिक संघर्ष चल रहा है । हमें अपने शारीरिक , मानसिक , बौद्धिक स्तर के लिए समय.समय पर नये विषयों को सुनने , नई चीज सीखनी के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है, इसलिए कार्यकर्ता को समय.समय पर प्रशिक्षण लेना चाहिए ।
प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर नाथ त्रिपाठी , प्रान्त संगठन मंत्री नितिन , प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह , प्रांत मंत्री डॉ राज नारायण सिंह , प्रान्त उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल , मुख्य शिक्षक बृजभूषण , महेश सिंह शुभांगी सिंह , डॉक्टर दीपा यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें