राम मंदिर न बनने देने वाली कांग्रेस आज अयोध्या पर मचल रही है: योगी


अयोध्या 19 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि जो कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर न बन पाए इसके लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाती थी, वही कांग्रेस आज अयोध्या पर मचल रही है।

योगी ने कहा कि कांग्रेस अब कह रही है कि राम भक्तों का अपमान हो गया है। उन्होंने राम भक्तों से अपील की कि समाचार पत्रों में जो सुनने को मिला, हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी की जांच बैठाई है। एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी कर के रहेगी।
मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि ऐसी बातें न हों जो राम भक्तों की भावना आहत करती हों। अगर किसी के पास दस्तावेजी सबूत हैं तो एसआईटी को उपलब्ध करवा दें, एसआईटी जांच करके देगी।
योगी ने कहा कि हमने 500 वर्षों तक प्रभु राम के स्थान के लिए मर्यादित रूप से इंतजार किया है। 15 दिन और रुक जाओ, इंतजार कर लो। चिंता मत करो। लेकिन हम अयोध्या को बदनाम करने वाले, राम जन्मभूमि का अपमान करने वालों के बहकावे में कभी नहीं आएंगे। हम नहीं चाहेंगे कि अयोध्या का नाम खराब हो।
योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग भगवान राम की पावन अयोध्या को कैसे बर्दाश्त करेंगे, जिन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि दर्शन नहीं किया और अपने विधायकों को भी रोका।
योगी ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा था कि कोई दर्शन करने नहीं जाएगा, क्योंकि इनकी भक्ति राम में नहीं थी। ये बाबर की पूजा करने वाले लोग हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें