खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर सील


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी)लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद शुरू हुई जांच में प्रयागराज के कोचिंग संस्थानों में भी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। 

     प्रयागराज विकास प्राधिकरण ( पीडीए ) ने बुधवार को सिविल लाइंस में तीन कोचिंग संस्थानों खान ग्लोबल स्टडीजए राव आईएएस और पितृ छाया को सील कर दिया।

      पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि खान ग्लोबल स्टडीज में एक कमरे में एक हजार छात्रों के बैठने के लिए लकड़ी की मेज लगवाई गई है। वहां जगह बहुत ही सीमित है। अगर कोई घटना होती है तो सुरक्षित निकल पाना काफी मुश्किल होगा। जांच के दौरान वहां अग्नि सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं मिले। राव आईएएस कोचिंग संस्थान का संचालन भी मानक के विपरीत पाया गया। पितृ छाया कोचिंग संस्थान आवासीय भवन में संचालित किया जा रहा है।

      तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इन कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है। इसके अलावा शहर के सभी कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि अगर संचालन मानक के विपरीत हो रहा है तो तत्काल बंद कर दें। मानक पूरे करने के बाद ही कोचिंग का संचालन शुरू करें। 

      खान ग्लोबल स्टडीज में कार्रवाई के लिए पीडीए की टीम पहुंची तो वहां कक्षा चल रह थी। कोचिंग को सील करने से पहले सभी छात्रों को बाहर निकाला गया। कोचिंग में नीचे उतरने के लिए एक सीढ़ी थी। छात्रों की संख्या काफी अधिक थी। ऐसे में छात्रों को बाहर निकलने में काफी वक्त लगा। जब सभी छात्र बाहर आ गए , तब पीडीए की टीम ने कोचिंग संस्थान को सील किया। दूसरे कोचिंग संस्थानों में भी कमोवेश यही स्थिति रही।

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कर्नलगंज व टैगोर टाउन में कोचिंग सेंटरए लाइब्रेरी और शिक्षण संस्थानों की जांच की। कई संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरण तो मिले , लेकिन वे काम नहीं कर रहे थे। अतिरिक्त प्रवेश और निकास मार्गए पानी की व्यवस्थाए अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी लाइटिंग सिस्टम जैसे जरूरी इंतजामों की भी कमी मिली।

      चेकिंग के दौरान कई कोचिंग संस्थान बंद मिले हैं। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है। जिन संस्थानों में खामियां मिली हैं , उनके संचालकों को सात दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। .

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें