भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के माननीय राज्यमंत्री द्वारा किया गया नन्हे मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन
गोरखपुर। नगर निगम स्थित लक्ष्मी देवी पार्क में माननीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मामलों श्री तोखन साहू एवं जनपद के महापौर, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं राज्य सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर रानी लक्ष्मीबाई पार्क, नगर निगम, गोरखपुर में आयोजित चार दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उद्घाटन के दौरान बाल विकास विभाग के दो बच्चों आन्या एवं सृष्टि का अन्नप्राशन माननीय राज्यमंत्री के कर कमलों से किया गया.
नवीन अनुपूरक पोषाहार की दी जा रही जानकारी
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा द्वारा बताया गया कि लक्ष्मी देवी पार्क में बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित स्टॉल पर नवीन अनुपूरक पोषाहार के बारे में लोगो को जागरूक किया गया. विभाग की योजनाओं यथा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, टीकाकरण , शालापूर्व शिक्षा, एक पेड़ माँ के नाम समेत समस्त विभागीय योजनाएं शामिल रही.
बच्चों के मन को भाया गेम जोन
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा द्वारा अवगत कराया गया कि बाल विकास के द्वारा निर्मित गेम जोन में छोटे बच्चों के लिए विभिन्न खेल आयोजित किए जा रहे है, जिसमें म्यूजिकल चेयर, डॉट, पासिंग बॉल आदि शामिल है
जिससे छोटे बच्चों का संज्ञानात्मक एवं शारीरिक विकास सुनिश्चित हो सके, इससे बच्चों में समाजिक सहयोग एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि ये सभी स्टॉल एवं गेम जोन चार दिवस तक चलेंगे तथा उनके द्वारा यह अनुरोध भी किया गया कि सभी लाभार्थी स्टॉल पर अवश्य जाए तथा विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हो.
कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी के नेतृत्व में किया जा रहा है, इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाओं की उपस्थिति रही.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें