दिल्ली होटल अग्निकांड पर मायावती ने जताया दुख


लखनऊ , 3 जून (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में मायावती ने कहा कि राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में हुआ अग्निकांड बेहद दुखद है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बसपा प्रमुख ने कहा कि ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने आग से सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
सुश्री मायावती ने कहा कि जनहानि वाली ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं और संबंधित एजेंसियों को सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
गौरतलब है कि दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया है। घटना 'लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट' की है, जहां आग लगी और फिर बहुमंजिला इमारत के कई फ्लोर तक फैल गई। इस अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हुई है। कई लोग अब भी घायल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के एलजी संधु ने भीषण हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निकांड के पीड़ित वालों को लेकर मुआवजे का ऐलान किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें