राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती एवं पत्रकार हितों पर हुई चर्चा


गोरखपुर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक आज मंगलवार को राप्तीनगर स्थित एसएस पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों की रक्षा तथा समाज में मीडिया की सकारात्मक भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। संगठन लगातार पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर धर्म समदा टाइम्स के संपादक मुन्ना मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता करते हुए समाज के सामने सत्य को प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

जिला प्रभारी दुर्गेश मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना तथा उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि परिषद जिले के प्रत्येक पत्रकार तक पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेगी। वहीं युवा समाजसेवी जुगनू सिंह ने पत्रकारों की सामाजिक भूमिका की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में राजेश राजभर सहित अन्य उपस्थित सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। अंत में सभी सदस्यों ने पत्रकार एकता को मजबूत बनाने तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ