बुंदेलखंड में पानी पलायन व माफियाओं का दौर खत्म,जो बेटियो को छेडेगा वह सीधे यमराज के पास जायेगा--मुख्यमंत्री


हमीरपुर 21 जून(वार्ता) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्वे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी ब्रम्हानंद महाविद्यालय मैदान में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि बुंदेलखंड में पानी पलायन और माफियाओं का दौर समाप्त हो गया,जो बेटियों के साथ छेड़छाड़ करेगा वह सीधे यमराज के पास जायेगा।

मुख्यमंत्री ने अपने पैतीस मिनट के संबोधन में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोलते हुये कहा कि पहले की सरकारें जनता के टैक्स का पैसा कब्रिस्तानों की बाउनड्रीवाल बनाने में खर्च होता था जबकि वही धन जनहित व विकास कार्यों में लगाया जा रहा है। प्रदेश में अब विकास सुरक्षा और सुशासन की नयी पहचान बनी हुयी है। मुख्यमंत्री ने अपना उद्वोधन सियावर रामचंद्र की जय पवन सुत हनुमान की जाय व गंगा यमुना मैया की जय बोलकर किया। जनसभा के पहले उन्होने स्वामी ब्रम्हानंद की समाधि पर जाकर पुष्प चढाएं, 636.82 करोड रुपये की लागत की 75 विकास परियोजनाओ का लोकापर्ण व शिलान्यास किया। उन्होने कहा कि राजा हमीरदेव की नगरी व स्वाधीनता आंदोलन के महान संत स्वामी ब्रम्हानंद की धरती पर आकर उन्हे गौरव की अनुभूति हो रही है। बुंदेलखंड के लोग पहले पानी की समस्या से जूझते थे माताए बहने दूर दूर पानी के लिये भटकते थे खनन माफिया जनता का शोषण करते थे लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल गयी है। उन्होने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है। योग व महाकुंभ को अंतर राष्ट्रीय पहचान मिली है। अब देश की पहचान के संकट से बाहर निकल चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में बुंदेलखंड एक्सप्रेस का सपना दिखाया था और वह धरातल पर दिखायी दे रहा है। बुंदेलखंड मे रक्षा उद्योग स्थापित हो रहे है। हर घर जल योजना से पानी घर घर पर पहुच रहा है। महिलाए ड्रोन संचालक लखपति दीदी और बीसी सखी बनकर आत्मनिर्भर हो रही है। बुंदेलखंड के युवाओं को अब पुलिस भर्ती सहित अन्य सरकारी नौकरियों में अवसर मिल रहे है। सीएम ने सपा पर निशाना साधते हुये कहा कि अयोध्या में कार सेवको पर गोली चलाने का काम किया गया, मगर अब व्यवस्थाए पूरी तरह बदल गयी है। उन्होने एकजुट रहने का आवाह्न किया,कहा कि सरकार बुंदेलखंड व हमीरपुर जिले के सर्वांगीण विकास के लिये नयी योजनाएं ला रही है। जनता का एक बोट प्रदेश की तस्बीर बदल देती है। विकास की गति आगे बढती है जिन्होने बुंदेलखंड को पीछे धकेला है उन्हे अब दोबारा मौका नही मिलना चाहिये। इस मौके पर अन्य भाजपा नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में लोग एक एक बूंद पानी को तरस गये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें