भारत एवं विश्व इतिहास में 25 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं
नयी दिल्ली 25 दिसंबर (वार्ता) भारत एवं विश्व इतिहास में 25 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1642 - महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक आइज़ैक न्यूटन का जन्म।
1763 - भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या।
1771 - मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।
1861 - महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक पंडित मदनमोहन मालवीय का जन्म।
1872 - संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित गंगानाथ झा का जन्म, इन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।
1876 - पाकिस्तान के संस्थापक एवं ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का जन्म।
1892 - स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।
1919 - प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म।
1923 - धर्मवीर भारती, हिन्दी साहित्यकार का जन्म प्रयाग में
1924 - पहली अखिल भारतीय कम्युनिस्ट काॅन्फ्रेंस कानपुर में संपन्न।
1924 - भारत के दसवें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म।
1946 - ताइवान में संविधान को अंगीकार किया गया।
1947 - पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।
1962 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1977 - हाॅलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।
1974 - राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।
1991 - राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।
1998 - रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
2002 - चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।
2005 - माॅरीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त 'डोडो' पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।
2007 - कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार ऑस्कर पीटरसन का निधन।
2008 - भारत द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नयी तस्वीर भेजी।
2012 - दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें