रात एक नया कोरोना पॉजिटिव मिला

छह कोरोना पॉजिटिव जमातियों के स्‍वस्‍थ हो जाने से रेड से ऑरेंज जोन में आए महराजगंज में बुधवार की रात एक नया कोरोना पॉजिटिव मिल गया


महराजगंज जिले में दिल्ली से कुछ दिन पहले अपने ट्रक ड्राइवर भाई के साथ आया युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी मिलते ही जिले में हड़कंप मचा गया।
 मिली जानकारी के अनुसार पनियरा क्षेत्र के ग्रामसभा रतनपुरवा का रमई दिल्ली में रहता है। लॉकडाउन में वह फंस गया था। 6 दिन पहले वह दिल्ली से अपने ट्रक ड्राइवर भाई के साथ महारगंज आया था।


जानकारी मिलने पर उसे महाराजगंज क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था और रमाई का सैम्पल लेकर प्रशासन ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा था। कल देर शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
 उसकी रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन सकते में आगया। फौरन उसके गांव को सील करते हुए चौकसी बढ़ा दी गयी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना