संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुराने शहर और विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 52 संवेदनशील स्थानों ( हॉटस्पॉट) को चिह्नित कर कड़े सुरक्षा इंतजाम

चित्र
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के न्याय की नगरी प्रयागराज में होली के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस ने पुराने शहर और विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 52 संवेदनशील स्थानों ( हॉटस्पॉट) को  चिह्नित कर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।      डीसीपी (नगर) मनीष शांडिल्य ने बताया कि   जिले को जोन और सेक्टर में बांटकर खाका तैयार किया है। थाना पुलिस के साथ ही पीएसी को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही ड्रोन कैमरे और खुफिया टीमों से निगरानी रखी जाएगी।  जिले में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां एक से सात मार्च तक रद्द कर दी गई हैं।        उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर शहर में सोमवार से 950 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। जिन इलाकों में पिछले वर्ष विवाद या तनाव की स्थिति बनी थी वहां पर विशेष सतर्कता और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। चौक , जानसेनगंज , करेली , खुल्दाबाद , शाहगंज , अतरसुइया , मुट्ठीगंज , कटरा समेत अन्य जगहों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात रहेगी।       श्री शांडिल्य ने बताया क...

अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर ले गए अराजक तत्वः कौंधियारा के उमरी गांव में घटनाए ग्रामीणों ने नई मूर्ति की मांग की

चित्र
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) प्रयागराज जनपद के कौंधियारा थाना क्षेत्र स्थित उमरी गांव में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा खंडित कर और  उठा ले गए जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है।      कौंधियारा थाना क्षेत्र स्थित उमरी गांव में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को मूर्ति गायब होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने प्रशासन से नई प्रतिमा स्थापित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।      कौंधियारा  थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि अराजक तत्वों द्वारा रविवार की सुबह मूर्ति खंडित करने और उसे उठा ले जाने की सूचना पर तत्काल जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि ग्रामीणों की मांग पर नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी।     पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा सिंगापुर और जापान दौरा’ : नंदी

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश को वैश्विक मानचित्र पर और वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सिंगापुर एवं जापान की चार दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद प्रयागराज पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को कहा कि यह दौरा निर्णायक साबित होगा|   श्री नंदी ने अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी (भा ज पा) पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं , व्यापारियों, उद्यमियों के साथ ही समर्थकों से मुलाकात के बाद कहा कि सिंगापुर और जापान के इस दौरे ने साबित किया कि आज भारत और उत्तर प्रदेश की छवि विश्व स्तर पर अत्यंत सकारात्मक है। पारदर्शी नीतियों , बेहतर कानून.व्यवस्था और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। सिंगापुर और जापान में कुल 1 . 5 लाख करोड़ के एमओयू और 2 . 5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव इस बात का प्रमाण हैं कि उत्तर प्रदेश अब वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। यह दौरा प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक और ऐतिहासिक कदम सा...

पॉलिएस्टर बांझपन से लेकर उम्र बढ़ने तक, एक मूक जैविक खतरा बनता जा रहा है

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) प्रख्यात वैज्ञानिक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अजय कुमार सोनकर ने सचेत करते हुए कहा है कि पॉलिएस्टर और अन्य सिंथेटिक वस्त्र एक छिपे हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में उभर रहे हैं, जो मानव प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचाने, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करने और कई पुरानी बीमारियों को जन्म देने में सक्षम हैं।      डॉ. अजय ने प्रेस को बताया कि हालांकि पॉलिएस्टर को आमतौर पर हानिरहित और सुविधाजनक कपड़ा माना जाता है, लेकिन वैज्ञानिक प्रमाण अब संकेत देते हैं कि यह एक धीमे जैविक विष की तरह व्यवहार करता है। “पॉलिएस्टर अब केवल एक वस्त्र सामग्री नहीं रह गया है, यह धीरे-धीरे एक अदृश्य अंतःस्रावी विघ्न कर्ता के रूप में कार्य कर रहा है, जो मानव शरीर की संपूर्ण हार्मोनल प्रणाली को बाधित कर रहा है।”      प्रसिद्ध वैज्ञानिक ने खुलासा किया है कि कई प्रायोगिक अध्ययनों ने पॉलिएस्टर के संपर्क में आने के प्रजनन संबंधी खतरनाक प्रभावों को दर्शाया है। ऐसे ही एक अध्ययन में, पॉलिएस्टर के कपड़े पहनने वाली लगभग 75 प्रतिशत मादा कुत्ते गर्भधारण करन...

मृत व्यक्ति के खिलाफ डिक्री पारित करना न्यायिक हत्या, जज के खिलाफ जांच के आदेश

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गाजियाबाद के एक औद्योगिक प्लॉट के मालिकाना हक से जुड़े मामले में मृत व्यक्ति के पक्ष में डिक्री पारित करने को दिन दहाड़े न्यायिक हत्या करार दिया। कोर्ट ने फैसला सुनाने वाले जज के खिलाफ जांच व अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति की है।     न्यायमूर्ति संदीप जैन की एकल पीठ ने गाजियाबाद नगर निगम की ओर से इंद्र मोहन सचदेव के खिलाफ दाखिल अपील पर दिया है। मामला गाजियाबाद के आनंद इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित प्लॉट नंबर नौ से जुड़ा है। वादी इंद्र मोहन सचदेव ने दावा किया था कि वह इस प्लॉट का कब्जे के आधार पर मालिक है। उसने 2019 में प्लॉट की वास्तविक मालकिन सुशीला मेहरा के खिलाफ एक केस जीता था, जो एकपक्षीय था। इसी डिक्री के आधार पर उसने नगर निगम से अपना नाम दर्ज करने का आदेश देने की मांग की थी         कोर्ट ने पाया कि जिस सुशीला मेहरा के खिलाफ 2022 में डिक्री हासिल की गई, उनकी मृत्यु दो अप्रैल 1996 को ही हो चुकी थी। कानूनन मृत व्यक्ति के खिलाफ पारित डिक्री शून्य होती है। नगर निगम ने सुशीला मेहरा का मृत्यु प्रमाणपत्र पेश...

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई का निधन

चित्र
नयी दिल्ली, 01 मार्च (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया है। देश के सरकारी टेलीविजन ने रविवार को इसकी पुष्टि की । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कल रात दिए गए बयान के अनुसार, शनिवार को अमेरिका द्वारा किए गए संभावित मिसाइल हमले में उनकी मृत्यु हुई। सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने रविवार सुबह बताया, "ईरान के सर्वोच्च नेता शहीद हो गए हैं।" इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा था, "इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक खामेनेई का निधन हो गया है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के उन सभी देशों के लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई ने मार डाला या प्रताड़ित किया..." ईरान की राजनीतिक व्यवस्था में सर्वोच्च सत्ता सर्वोच्च नेता के पास है, जो धार्मिक और राजनीतिक शक्तियों का मिश्रण है। श्री खामेनेई की मृत्यु के बाद, एक नए उत्तराधिकारी का चयन धार्मिक निकाय, विशेषज्ञों की सभा द्वारा किया जाना है। विश्लेषकों के अनुसार, संभावना है कि उनकी जगह और भी कट्टरपंथी नेतृत्व आ सकता है। साथ ह...

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकलेगी भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा

चित्र
गोरखपुर एक मार्च (वार्ता) श्री होलिका दहन उत्सव समिति महानगर गोरखपुर द्वारा होली पर्व के अवसर पर दो मार्च की शाम भक्त प्रहलाद की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि गोरक्षपीठाधीश्वर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। समिति के संरक्षक आशीष गुप्ता एवं अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने रविवार को बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को विशेष रूप से भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। विरासत गलियारे में विस्थापित व्यापारियों को पुनः स्थापित किए जाने को लेकर व्यापारी वर्ग द्वारा गोरक्षपीठाधीश्वर का गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा एवं शंखनाद के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। समिति के महामंत्री शिवम पटवा एवं कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि इस बार कानपुर से आने वाली आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण होंगी जिनमें भक्त प्रहलाद एवं भगवान विष्णु से जुड़ी धार्मिक झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। शोभायात्रा का शुभारंभ गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज द्वारा भक्त प्रहलाद की विधिवत आरती कर तथा फूलों एवं अबीर.गुलाल के साथ होली खेलकर किया जाएगा। शोभायात्रा गोरखपुर स्थित ...

2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए एकजुट हो कार्यकर्ता : अखिलेश

चित्र
लखनऊ, 01 मार्च (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य वर्ष 2027 में सरकार बनाना है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की रक्षा को आवश्यक बताया। पार्टी के प्रदेश दफ्तर में विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने भाजपा पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के विचार को बदनाम करने का प्रयास करेगी, जबकि पीडीए सकारात्मक और प्रगतिशील सोच का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी अपने इस विचार से पीछे नहीं हटेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से असंतुष्ट और अपमानित वर्ग अब परिवर्तन चाहता है। उनके अनुसार किसान, नौजवान, महिलाएं और व्यापारी सभी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए और निवेश के दावे भी धरातल पर नजर नहीं आते। मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा क...

राज्यपाल ने जनता को दी होली की बधाई, प्राकृतिक रंगों और जल संरक्षण पर जोर

चित्र
लखनऊ, 01 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि होली सामाजिक समरसता, भाईचारे और उत्साह का सजीव प्रतीक है। यह पर्व विविधता में एकता की भावना को मजबूत करता है और समाज में प्रेम एवं सद्भाव का संचार करता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर जल संरक्षण का विशेष संदेश देते हुए कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है। हमें होली मनाते समय पानी के अनावश्यक उपयोग से बचना चाहिए, क्योंकि यही बूंदें मिलकर भविष्य की जीवनधारा बनती हैं। उन्होंने प्राकृतिक रंगों के प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि रासायनिक रंगों से त्वचा और पर्यावरण दोनों को हानि पहुंचती है। पुष्पों और प्राकृतिक तत्वों से बने रंगों का उपयोग कर हम उत्सव की उमंग के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी पूरा कर सकते हैं। राज्यपाल ने कामना की कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के इंद्रधनुषी रंग भर दे तथा राष्ट्र प्रेम, सद्भाव और सतत विकास की भावना से आलोकित होता रहे।

ग्रहण शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट बंद होंगे

चित्र
वाराणसी, 1 मार्च (वार्ता) विक्रम संवत 2082, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को 3 मार्च मंगलवार को काशी में ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण घटित होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से सूतक का विधान है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की परंपरा के अनुसार ग्रहण प्रारंभ होने से डेढ़ घंटे पहले मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। रविवार को कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि काशी में 3 मार्च 2026 को चंद्रोदय सायंकाल 5:59 बजे होगा तथा ग्रहण मोक्ष सायंकाल 6:47 बजे होगा। उक्त परंपरा के अनुसार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट अपराह्न 4:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण मोक्ष के पश्चात शास्त्रोक्त विधि से उग्रह (मोक्ष) पूजन सम्पन्न किया जाएगा। पूजन के उपरांत शुद्धिकरण एवं आवश्यक धार्मिक विधि-विधान पूर्ण करने के बाद सायंकाल 7:15 बजे के पश्चात मंदिर के कपाट समस्त श्रद्धालुओं एवं जनमानस के लिए पुनः खोल दिए जाएंगे। मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं से अनुरोध करता है कि वे उक्त समय-सारिणी को ध्यान में रखते हुए अपने दर्शन की योजना बनाएं तथा मंदिर परिसर में शांति एवं अनुशासन बनाए रखने में सहयोग प्रदान...

सकल जीएसटी संग्रह फरवरी में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1,83,609 करोड़ पर

चित्र
नयी दिल्ली, 01 मार्च (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत सकल संग्रह फरवरी 2026 में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1,83,609 करोड रुपये पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में जीएसटी का घरेलू संग्रह 5.3 प्रतिशत बढ़ा जबकि सीमा शुल्क संग्रह में 17.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सकल घरेलू संग्रह 1,35,772 करोड़ रुपये पर रहा। सीमा शुल्क का कुल संग्रह 47,837 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। जीएसटी के तहत फरवरी में कुल 22,595 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया जो सालाना आधार पर 10.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इस प्रकार शुद्ध जीएसटी संग्रह फरवरी 2025 के मुकाबले 7.9 प्रतिशत बढ़कर 1,61,014 करोड़ रुपये पर रहा। इसके अलावा सरकार ने उपकर के रूप में 563 करोड़ रुपये प्राप्त किये जबकि एक साल पहले यह राशि 13,481 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में फरवरी तक सकल जीएसटी संग्रह 8.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 20,27,033 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान 2,70,261 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया जिससे शुद्ध जीएसटी संग्रह 17,56,772 करोड़ रुपये रहा। रिफंड में 18.1 प्रतिशत क...

मोदी सरकार की विदेश नीति बहुत कमजोर, पुनर्विचार की जरूरत : कांग्रेस

चित्र
नयी दिल्ली, 01 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति को विफल और देशहित के विपरीत बताते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की स्थिति कमजोर हुई है इसलिए इसमें पुनर्विचार की जरूरत है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति के कारण भारत के प्रति दुनिया के रुख में बदलाव दिख रहा है और अमेरिका का रुख भारत की तुलना में पाकिस्तान की तरफ नरम है जिसे विफल विदेश नीति का परिणाम कहा जा सकता है।   उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख पाकिस्तान के प्रति नरम है और यही कारण है कि श्री ट्रम्प पहलगाम आतंकवादी हमलों की पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्ति की सार्वजनिक सराहना कर रहे हैं। उनका कहना था कि अमेरिका ने अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की कार्रवाई का समर्थन किया है। राष्ट्रपति ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने 10 मई 2025 को आयात शुल्क बढ़ाने की धमकी देकर 'ऑपरेशन सिंदूर' रुकवाया, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनके अनुसार, अभियान रोकने की पहली घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने...

खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट

चित्र
लखनऊ 01 मार्च (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अलग-अलग जिलों में हो रहे प्रदर्शन को देखते उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस्राइल के हमले और खाड़ी क्षेत्र में बने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह उच्चस्तरीय बैठक में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त एहतियात बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद गृह विभाग की ओर से सभी जिलों को अलर्ट जारी किया गया। लखनऊ समेत कई जिलों में हो रहे प्रदर्शनों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है।   एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि शिया बाहुल्य इलाकों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।   अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के बीच किसी भी तरह...

श्री काशी विश्वनाथ धाम में खेली जाएगी फूलों की होली

चित्र
वाराणसी, 1 मार्च (वार्ता) श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर के शंकराचार्य चौक में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए ‘पुष्प होली’ का आयोजन किया जाएगा। म के सभागार में शनिवार को होली उत्सव की तैयारियों को लेकर आला अधिकारियों, सीआरपीएफ, निजी सुरक्षा एजेंसियों तथा धाम में कार्यरत निजी सफाई एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली पर्व के दिन पुष्प वर्षा के माध्यम से भक्तजन आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में होली उत्सव में भाग ले सकेंगे। धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं आध्यात्मिक माहौल में होली का आनंद प्राप्त हो। कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि इसके अलावा 4 मार्च को होली पर्व की गरिमा बनाए रखते हुए कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। इनमें भजन, हो...