अखिलेश के जन्मदिन पर 14पीर बाबा की मजार पर चादरपोशी कर सत्ता में वापसी की मांगी दुआ
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर बुधवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 14पीर बाबा की मजार पर चादरपोशी कर सत्ता में वापसी की दुआ मांगी।
कर्ताओ और पदाधिकारियों ने महानगर कार्यालय में सुबह केक काटकर अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना के साथ ही आगामी 2027में प्रदेश में सरकार बनाने के लिए समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
इम अवसर पर शहर के उच्च न्यायालय स्थित 14पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाया एवं गुलपोशी कर 2027में सरकार बनने की दुआ मांगी।
फाफामऊ क्षेत्र में आदिल हमजा ने जरुरत मंदो को 53 साईकिल बांटी , शांति पुरम में पूर्व प्रमुख संदीप यादव ने 500 लोंगो को टी शर्ट बाँट आशीर्वाद माँगा।
ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम के बाद लोगो में गिफ्ट वितरण किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें