22 जुलाई को होगी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक
लखनऊ/अयोध्या, 21 जुलाई (वार्ता) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जुलाई को न्यासियों की बैठक बुलाई है। सूचना के अनुसार यह बैठक बुधवार शाम चार बजे मणिराम दास छावनी, अयोध्या धाम में आयोजित होगी।जारी एजेंडे के अनुसार बैठक में सबसे पहले छह जुलाई को हुई ट्रस्ट बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद 22 जुलाई को दोपहर तीन बजे प्रस्तावित विशेष बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन किया जाएगा।
बैठक में ट्रस्ट की नियमावली के तहत विभिन्न समितियों के पुनर्गठन पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा, राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की अंतिम रिपोर्ट पर भी चर्चा प्रस्तावित है। हालांकि एजेंडे में स्पष्ट किया गया है कि यह चर्चा रिपोर्ट बैठक से पहले उपलब्ध होने की स्थिति में ही होगी।
बैठक की कार्यसूची में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा का भी प्रावधान रखा गया है। ट्रस्ट के महासचिव कृष्ण मोहन की ओर से जारी सूचना में सभी न्यासियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें