देश के युवा मोदी सरकार को देंगे मुंहतोड़ जवाब


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने  कहा कि दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने जिस प्रकार से बर्बरता की है उसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। 

        सुप्रिया श्रीनेत  बुधवार को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में प्रयागराज पहुची। यहां उन्होंने के सिविल लाइन्स स्थित होटल रेडिसन में संवाददाताओं से बैच करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झोला उठाने का समय अब आ गया है। जनता अब जाग चुकी है। आंदोलन किसी भी कीमत पर खत्म होने वाला नहीं है।

        उन्होंने कहा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ अभद्रता की गई है। देश के इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को हिरासत में लिया गया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। केंद्र सरकार तानाशाही पर उतारू है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की पुलिस ने राहुल गांधी के साथ किया, पूरा देश देखा।

     राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि छात्र-छात्राओं सहित नेता प्रतिपक्ष के साथ जो व्यवहार हुआ , वह देश के इतिहास में काला अध्याय है। राहुल गांधी के खून का हिसाब अब पूरे लोक तांत्रिक तरीके से इस देश का युवा लेगा। 

      उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा की आंदोलन करना और ऊनी बात उठाना लोगो का मौलिक अधिकार है तथा हालिया छात्र आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नही बल्कि अपने भविष्य को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे युवाओ का आंदोलन है।

     सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्टेफे की मांग को दिहरते हुए कहा कि छात्रों का उनपर से भरोसा उठ चुका है। उन्हीने सवाल किया कि आखिर क्यों से सरकार की मजबूरी है कि उन्हें अभी भी पद पर बनाये बुये है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे नेताओ के बच्चे विदेशो के प्रतिष्टित संस्थानों में पढ़ते है जबकि देश के गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे  बेहतर शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा शिक्षा ही वह माध्यम जो समाज मे बराबरी का अवसर देती है, लेकिन सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना