उत्कृष्ट चिकित्सक को संयम ,धैर्य और कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए : मनीष कुमार


’प्रयागराज , ( दिनेश तिवारी) जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि चिकित्सक हर परिस्थिति में अपना कर्तव्य निभाने के लिए तत्पर रहते है।

       भारत रत्न डॉ बी०सी० राय के जन्मदिवस ( 1 जुलाई ) डाक्टर्स.डे के रूप में  मनाया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि चिकित्सक हर परिस्थिति में अपना कर्तव्य निभाने के लिए तत्पर रहते है। उन्होंने कहा कि एक उत्कृष्ट चिकित्सक होने के लिये संयम ,धैर्य और कर्तव्यनिष्ठता का होना अतिआवश्यक है। 

        उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को हम कैसे और बेहतर कर सकते है तथा सभी को चिकित्सकीय सुविधाओं का सस्ता व सुलभ रूप से लाभ मिले सके, इसके लिए आप सभी अपने स्तर से भी प्रयास करें। कहा कि सभी को सस्ता व सुलभ रूप से चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ मिले , यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल व हेल्थ सेक्टर लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का केवल व्यवसाय का क्षेत्र न बन कर रह जाय, हमें इस पर विचार करना चाहिए। 

      श्री वर्मा ने कहा हम अपनी सोसायटी को क्या दे सकते है , इस भावना के साथ हम सभी को काम करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा डॉक्टर ज्ञान , अनुभव हर किसी व्यक्ति के काम आना चाहिए तथा अच्छे चिकित्सकों की समाज को आवश्कता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों से कहा कि मरीज आपके पास बहुत ही उम्मीद के साथ अपना उपचार कराने जाता है , इसलिए उनकी समस्या को शालीनता के साथ सुनकर समुचित उपचार करें, इससे मरीज के अंदर सकारात्मकता आती है। उन्होंने कहा कि एक उत्कृष्ट चिकित्सक होने के लिये संयम ,धैर्य और कर्तव्यनिष्ठता का होना अतिआवश्यक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें