कारगिल के वीरों का समर्पण देश को सदैव करता रहेगा प्रेरित : बिरला


नयी दिल्ली, 26 जुलाई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विजय दिवस पर रविवार को कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए कारगिल के वीरों का समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

श्री बिरला ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, "26 जुलाई 1999 भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस का स्वर्णिम अध्याय है। कारगिल की दुर्गम चोटियों पर अपने प्राणों की आहूति देकर भारत माता की आन, बान और शान की रक्षा करने वाले अमर वीरों को 'कारगिल विजय दिवस' पर कोटि-कोटि नमन।"
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए कारगिल के वीरों का समर्पण सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
श्री बिरला ने अपने संदेश के अंत में लिखा "जय हिंद"।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना