डीआरडीओ ने सतह से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइल कुशा का सफल परीक्षण किया


नयी दिल्ली,23 जुलाई (वार्ता) रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सतह से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइल 'कुशा' का गुरुवार को पहला सफल उड़ान परीक्षण किया।

डीआरडीओ के अनुसार यह परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परीक्षण को अहम उपलब्धि करार देते हुए इससे जुड़े वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी है। श्री सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ," डीआरडीओ ने आज ओडिशा के तट पर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल 'कुशा' का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। कुशा मिसाइल प्रणाली, लंबी दूरी और ऊंचाई पर कई तरह के हवाई खतरों - जैसे फाइटर जेट, मिसाइल, यूएवी और दुश्मन के बड़े विमानों - को नष्ट करने में सक्षम है।"
उन्होंने कहा कि इस परीक्षण से भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा , " कुशा का आज का सफल परीक्षण भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास में एक अहम उपलब्धि है। लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली विकसित करने की क्षमता दुनिया के बहुत कम देशों के पास है। इससे ऐसी प्रणालियों के लिए आयात पर निर्भरता खत्म होगी और देश की हवाई सुरक्षा क्षमता में एक बड़ी बढ़त मिलेगी। मैं इस उपलब्धि के लिए डीआरडीओ और इससे जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूँ।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना