उत्तर मध्य रेलवे के उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का महाप्रबंधक ने किया सम्मान
वाराणसी, ( दिनेश तिवारी) उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं ,बल्कि अनुशासन, समर्पण, धैर्य एवं चुनौतियों का सामना कर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा है।
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय , प्रयागराज में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक ने कहा कि खेलो के लिए न केवल शारीरिक श्रम वरन उससे ज्यादा मानसिक सुदृढ़ता की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल रेलवे बल्कि देश का गौरव बढ़ाया है और वे रेलवे परिवार तथा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में 27 नए खिलाड़ियों की भर्ती की प्रक्रिया की गई हैए जिससे विभिन्न खेलों में उत्तर मध्य रेलवे की टीमों को और अधिक सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने खिलाड़ियों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी उत्तर मध्य रेलवे खेल जगत में नए आयाम स्थापित करेगा।
सम्मानित खिलाड़ियों , प्रशिक्षकों एवं प्रबंधकों को बधाई देते हुए श्री सिंह ने कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य खिलाड़ियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी।
महाप्रबंधक ने विशेष रूप से अखिल भारतीय रेलवे महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाली उत्तर मध्य रेलवे महिला क्रिकेट टीम एवं हॉकी कुश्ती , भारोत्तोलन , जिम्नास्टिक्स सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएंए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक ने क्रिकेट , कुश्ती , भारोत्तोलन , हॉकी , जिम्नास्टिक्स , एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाले लगभग 40 खिलाड़ियोंए उनके प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को सम्मानित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें