अखिलेश यादव अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा लें यही बहुत बड़ी बात : केशव मौर्य
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा ) मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव 2047 तक अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा लें यहीं उनके लिए बहुत बड़ी बात है।
उप मुख्यमंत्री गुरुवार को एमएनएनआईटी में "वीबी जी रामजी " योजना का शुभारंभ कर के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि
10 लाख करोड़ से अधिक खर्च करने के बाद भी मनरेगा से गांवों की दशा में सुधार नहीं हुआ है। वीबी रामजी के माध्यम से गांवों का सर्वांगीण विकास होगा। तालाब भी बनेगा और पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी होगा। मनरेगा में 100 दिन रोजगार मिलता था लेकिन अब 125 दिन मिलेगा। 252 रुपया से बढ़ाकर 300 रुपया मजदूरी कर दी गई है।
श्री मौर्य ने कहा कि विपक्ष के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह राम मंदिर में चंदा चोरी का मुद्दा उठाकर लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चोरी की जांच पुलिस कर रही है। एफआईआर हो चुकी है। छापेमारी और जांच चल रही है। पुलिस अपना काम कर रही है। एसआईटी ने जांच पूरी कर ली है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में राजनीति करने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 2047 तक अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा लें यहीं उनके लिए बहुत बड़ी बात है। सत्ता में आना तो बहुत दूर है। वह 2047 तक सत्ता में वापसी करने वाले नहीं हैं। इसी बौखलाहट में वह अनर्गल बयानबाजी करके लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें