टिकट चाहे जिसे मिले , कमल का फुल जरूर खिले : केशव मौर्य


प्रयागराज दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से लगने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्स्र्टसो से कहा कि कार्यकर्ता बस एक ध्येय लेकर चलें कि टिकट चाहे जिसे मिले कमल का फुल जरूर खिले। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि 2027 में  प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बाबुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। 

          उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की सोच पवित्र है। कोई भारत को छेड़ेगा तो उसे हम छोड़ेंगे भी नहीं। इंडोनेशिया ने सर्वोच्च सम्मान पीएम को दिया। देश हर क्षेत्र में लंबी छलांग लगा रहा है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। 7 करोड़ लोगों को आवास दिये गये। उन्होंने कहा अगर उत्तर प्रदेश आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। 

        श्री मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के लिए बहुत काम हुए। वृद्धा पेंशन सपा सरकार में 300 रुपए थी आज भाजपा सरकार में 1500 रुपए मिल रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की  कई कल्याणकारी योजनाएं हैं जिनका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है । जिन्हें नहीं मिल रहा कार्यकर्ता उनसे संपर्क कर उन योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें ताकि लोगों को भाजपा सरकार और संगठन की नीति रीति पता चल सके। 

     विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा प्रयागराज में सपा सरकार में गुंडे और माफ़िया शहर से लेकर गंगापार यमुनापार क्षेत्रों में असलहा लेकर घूमते थे और पुलिस बोलती नहीं थी। उन्होंने कहा सपा ,  बसपा कांग्रेस सब भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे लेकिन कोई फर्क नही पड़ेगा। कार्यकर्ताओ का लक्ष्य करवाल कमल का फूल खिलाना होना चाहिए।

  इससे पहले पुलिस लाइन हेलीपैड पर मीडिया से औपचारिक बातचीत में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर विपक्ष द्वारा एसआईटी जांच पर भी सवाल उठाने को लेकर कहा कि तीसरी बार प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी सहित सम्पूर्ण विपक्ष 2027 से 2047 तक सत्ता से बाहर रहने वाला है। इस बात का उनको(विपक्ष) एहसास है। इसलिए मुद्दाविहीन लोग विपक्ष ऐसी बातें करते हैं जिनका राम भक्तों, राष्ट्र भक्तों और समाज के लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। 

      मीडिया द्वारा कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर पीएम मोदी अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा गया है के जवाब में श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के विरोधी भगवान श्रीराम सेतु के विरोधी हों उनके किसी भी सवाल के जवाब देने की आवश्यकता नहीं है और हर राम भक्त चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच और गिरफ्तारी व आरोपियों के जेल जाने से संतुष्ट है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें