बड़े हनुमान जी के मंदिर में पौधों का भंडारा,श्रद्धालुओं को मिला बेल शमी और तुलसी के पौधों को प्रसाद


प्रयागराज, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगत तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर में अनूठे भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर में दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क पौधे वितरित किए गए। प्रयागराज की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल के मुताबिक जिस तरह से धार्मिक पर्वों पर अन्न क्षेत्र और भंडारे चलाए जाते हैं,ठीक उसी तर्ज पर यह पौधों का भंडारा आयोजित किया गया है। उनका कहना है कि जब मंदिर के महंत से कोई श्रद्धालु पौधा प्राप्त करता है,तो उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करता है। श्रद्धालुओं को बेल, शमी और तुलसी के पौधे वितरित दिया गया। इसके बाद श्रद्धालु उस पौधे की अच्छे ढंग से देखरेख भी करते हैं,श्री बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी महंत बलवीर गिरी के मुताबिक सावन का महीना शुरू होने वाला है।

उन्होंने कहा पौधों का भंडारा ऐसा भंडारा है कि इससे जीवन भर व्यक्ति ऑक्सीजन ले सकता है। बलबीर गिरि ने कहा जो तीनों पौधे श्रद्धालुओं में वितरित किए जा रहे हैं। इनका धार्मिक महत्व भी है। बेलपत्र और शमी जहां भगवान शिव को प्रिय है,वहीं हनुमान जी महाराज को तुलसी दल प्रिय है। उन्होंने कहा है कि पेड़ पौधों को बचाने के लिए लोगों के मन में भावना जागृत हो,इसके लिए ही पौधों के भंडारे का आयोजन किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें