विपक्षियों की बौखलाहट का नतीजा है चंपत राय पर लांछन: केशव मौर्य
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपना सर्वस्व त्याग दिया है, लेकिन विपक्ष अपनी सियासी जमीन खिसकती देख उन पर अनर्गल लांछन लगा रहा है।
श्री मौर्य ने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं मीडिया से हुई बातचीत के दौरान कहा कि जिन्होंने चोरी की है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और सख्त कार्रवाई होगी। विरोधियों के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है , इसीलिए वे राम मंदिर को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजकल नया झूठ फैला रहे हैं कि 2027 में चुनाव नहीं होगा , लेकिन चुनाव भी समय पर होगा और भाजपा भारी बहुमत से जीतकर अखिलेश यादव को सैफई भेजने का काम करेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। वे 2027 में सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि 2047 तक उनकी सत्ता में वापसी नहीं होने वाली। इस बौखलाहट में वे ऊल.जुलूल बयान दे रहे हैं ।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का लक्ष्य प्रयागराज की सभी 12 सीटें जीतने का होना चाहिए। यदि भाजपा पश्चिम बंगाल में मजबूती से लड़ सकती हैए तो उत्तर प्रदेश में तो परिस्थितियां बेहद अनुकूल हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें