संदेश

विरोध करने वाले जान लें सीएए नहीं होगा वापस शाह

चित्र
लखनऊ 21 जनवरी,वार्ता कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों पर नागरिकता संशोधन कानून सीएए के बारे में भ्रम फैलाकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुये केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज साफ किया कि विरोध करने वालों को पता होना चाहिये कि सरकार किसी भी सूरत में सीएए को वापस नहीं लेगी। श्री शाह ने यहां सीएए के समर्थन में यहां आयोजित जन जागरण रैली में कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले विपक्षी दल सीएए को लेकर खास समुदाय के लोगों के बीच भ्रम फैला रहे है। सीएए पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक रूप से प्रताड़ित अल्पसंख्यकाें को नागरिकता देने वाला कानून है और इसमें किसी भारतीय की नागरिकता वापस लेने का कोई प्रावधान नहीं है। बांग्लाबाजार क्षेत्र के रामकथा पार्क में गृहमंत्री ने कहा मैं दावे के साथ कहता हूं कि कांग्रेस ममता बनर्जी अखिलेश मायावती केजरीवाल इस बिल के खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं। मैं उनको चुनौती देता हूं कि वे इस कानून के बारे में किसी भी मंच पर चर्चा कर साबित करें कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता कैसे ले सकता है। उन्होने कहा कांग्रेस के पाप के कारण धर्म के आधार...

बैजल ने की शाहीन बाग प्रदर्शन वापस लेने की अपील

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (वार्ता) दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं से आंदोलन वापस लेने की अपील की। श्री बैजल ने शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल से सात सात लोगों के प्रतिनिधिमंडल से आज यहां राजनिवास में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के कारण दक्षिणी दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पिछले एक महीने से अधिक समय में आवागमन बंद है जिसके कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजमर्रा के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्री बैजल ने लोगों से आग्रह किया कि लोगों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अपने प्रदर्शन को समाप्त कर लें। इस मुलाकात के दौरान प्रदर्शनकारी इस बात पर सहमत हो गये हैं कि स्कूली बसों को गुजरने का रास्ता दिया जाएगा। एंबुलेंस आने जाने के लिए पहले से ही रास्ता दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल तासीर अहमद ने यूनीवार्ता को बताया कि प्रतिनिधिमंडल में दबंग दादियों के नाम से मशहूर बिलकिश, सरवरी और नूर उन निशा के अलावा अमीरा, सोबराब और मुकेश सैनी ने श्री बैजल...

महिला थाना प्रभारी हुई सम्मानित

चित्र
गोरखपुर:महिलाओं के लिए हमेशा जागरूक रहने के लिए महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह को  एस एस एकेडमी ने किया सम्मानित।         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के  निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह द्वारा एस. एस. एकेडमी विजय चौक में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया तथा उन्हें पुलिस हेल्पलाइन नंबर ,यातायात नियमों, गुड टच बैड टच, साइबर क्राइम सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी गई। तथा बालिकाओं द्वारा सुरक्षा के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दिया गया। एस एस एकेडमी स्कूल द्वारा महिला थाना प्रभारी को उनके कार्यो हेतु सम्मानित किया गया। 

सिद्धार्थनगर में तीन तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर 21 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर की नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित खूनवा कस्बे के पास सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) ने नेपाल को रेडीमेड कपड़ों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है । एसएसबी ने पिकअप से नेपाल को तस्करी कर ले जाया जा रहा रेडीमेड कपड़ों का जखीरा बरामद किया । एसएसबी के सूत्रों ने मंगलवार को यहां कहा कि गिरफ्तार तस्करों में अब्दुल रहीम और इमरान जिले के कपिलवस्तु थाने जबकि नसीम महाराजगंज जिले का निवासी है। बरामद रेडीमेड कपड़ों की कीमत 14लाख 74 हजार रूपये आंकी गई है। एसएसबी ने तस्करों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया। बरामद कपड़ों और पिकअप वाहन को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है ।

उप्र में घने कोहरे के चलते सड़क हादसों दस लोगों की मृत्यु

चित्र
लखनऊ 21 जनवरी(वार्ता)उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण दो अलग अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दस लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि अमेठी कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा भरेथा निवासी छह लोग सोमवार देर रात बोलेरो से गौरीगंज क्षेत्र के संभावा गांव रिश्तेदारी आए हुए थे। देर शाम संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज का हाल-चाल लेने के बाद सभी लोग बोलेरो से वापस घर जा रहे थे। इस बीच घने कोहरे के कारण गौरीगंज- अमेठी मार्ग पर अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बारहमासी कस्बे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार सुरेंद्र कश्यप(45), श्रीचंद(42), कल्पनाथ(43), धीरज(38) और मनोज(27) की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। घायल काे अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र के शाहमतगंज गौटिया गांव निवासी पांच युवक एक कार से अपने दोस्त धर्मेंद्र की बारात में शामिल होने के लिए कार से पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव जा रहे थे। इस बीच ओवरटेक करने के प्रयास में कार निगोही क्...

ड्राइवर की लापरवाही से कई लोगों की जान जा सकती थी लेकिन बच गई।

चित्र
गोरखपुर:चौरी चौरा थाना अंतर्गत तरकुलहा माता मंदिर के पीछे पुल के पूरब कौड़ीराम से आये परिवार में से एक बच्चा दो महिला ड्राइवर गाड़ी खड़ी करके सड़क के किनारे मेले में चले गए लेकिन बच्चा आगे की सीट पर खेल रहा था गाड़ी गियर में खड़े थे हैंड ब्रेक नहीं लगा था और जैसे बच्चे ने गियर इधर-उधर किया गेयर न्यूटल हो गया और गाड़ी ढलान की ओर चल दिए अच्छा यह रहा की गाड़ी ढलान की ओर जाते समय एक पेड़  के टूटे हुए  हिस्से में फंस गई गाड़ी  फंसे में महिला और बच्चे चिल्लाने लगे बचाओ बचाओ तब तक लोग समझ पाते एक नौजवान जाकर दरवाजा खोलकर महिला और बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया ड्राइवर की लापरवाही से कई लोगों की जान जा सकती थी लेकिन बच गई।

रामगोविंद चौधरी सपामय हुए

चित्र
बीएसपी से निष्काषित रामगोविंद चौधरी लाव लश्कर समेत सपामय हुए,साथ मे राम प्रसाद चौधरी,पूर्व मंत्री अरविंद चौधरी, पूर्व सांसद दूधराम, पूर्व विधायक  जितेंद्र कुमार, पूर्व विधायक मतिलता देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विपिन शुक्ल,राम प्रसाद के बेटे कवींद्र चौधरी भी हैं।