संदेश

निर्वाचन नामावलियों को किया जाए दुरुस्त -मुख्य निर्वाचन अधिकारी

चित्र
पवन गुप्ता  गोरखपुर।मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला निर्वाचन नामावलियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं के संबंध में  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के नए मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करते हुए मतदाता पहचान पत्रों की प्रिंटिंग कराते हुए मतदाताओं को वितरण किया जाए मृत मतदाताओं की मतदाता सूची से नाम निका कर जिन मतदाता का नाम मतदाता सूची में नही है उसको  दुरुस्त किया जाए मतदाता सूची नाम व पिता का नाम त्रुटि बस गलत अंकित है तो उसे  दुरुस्त कराया जाए जिससे मतदान के दौरान आने वाली दिक्कतों का समाधान किया जा सके आमतौर पर देखा जाता है कि मतदाता सूची में पिता का नाम या मतदाता का नाम गलत होता है किसी एक व्यक्ति का ही नाम अंकित होता है इससे मतदाताओं को मतदान के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है आगामी विधानसभा चुनाव से पहले  सभी त्रुटियों को दुरुस्त करते हुए 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओं का नाम सम्मिलित करते हुए मतदाता सूची तैयार किया जाए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन एडीएम वित्त राजेश कुमार सि...

नाइट कर्फ्यू का करे पालन, दुकानदार व कार्य करने वाले समय से पहुंचे अपने घर -एसपी सिटी

चित्र
पवन गुप्ता  गोरखपुर। कोरोना संक्रमण महामारी  खत्म नहीं हुआ है सावधानी बरतें कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन करें पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ने बताया कि रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का पूर्ण रुप से पालन करें 9 बजे के पहले सभी दुकानदार व दुकानों पर काम करने वाले व्यक्ति अपने अपने घर पहुंच जाएं जिससे उनको किसी के द्वारा  परेशान न किया जा सके सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि रात्रि 9 बजे के बाद सुबह 6 बजे से पहले अगर कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से घूम रहा है तो वैधानिक कारवाही किया जाए वैधानिक कार्रवाई से बचने के लिए नाइट कर्फ्यू के दौरान किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। गैर जरूरी कार्य से सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट और भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत जुर्माने से लेकर कैद तक का प्रविधान है नाइट कर्फ्यू के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं संचालित होती रहेंगी सभी  अनुपालन करें।

जम्मू वायुसेना स्टेशन पर विस्फोट में एनआई ने किया दो संदिग्धों को गिरफ्तार

  नयी दिल्ली/जम्मू 27 जून (वार्ता) जम्मू वायु सेना हवाई अड्डे पर हुए विस्फोट के करीब पांच घंटे के भीतर मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने यहां शहर के बाहरी इलाके बेलीचेराना से दो संदिग्धों काे गिरफ्तार किया है। देश में अपनी तरह के पहले हमले में, जम्मू में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) बेस पर विस्फोटकों को एयरड्रॉप करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण रविवार को तड़के दो कम तीव्रता वाले विस्फोट हुए, जिनमें दो सैनिक घायल हो गये। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू वायुसेना स्टेशन के उच्च सुरक्षा क्षेत्र में अपराह्न करीब सवा दो बजे कम तीव्रता वाले दो विस्फोट हुए। विश्वसनीय सूत्रों ने कहा, “एनआईए की टीम ने वायुसेना स्टेशन विस्फोट की घटना में बेलीचेराना इलाके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।” इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया था कि पुलिस अन्य एजेंसियों के साथ जम्मू हवाई क्षेत्र में हुए विस्फोटों पर भी काम कर रही है। उन्होंने कहा, “जम्मू हवाई क्षेत्र में दोनों विस्फोटों में ड्रोन के इस्तेमाल से विस्फोटक सामग्री गिराये जाने का...

डा आशुतोष वर्मा को मिला ‘वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स’ से सम्मान

  लखनऊ 27 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष वर्मा को कोरोना काल में किए गए उनके कार्यों की वजह से ‘वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स’ लंदन की ओर से सम्मानित किया गया है। डॉ. वर्मा ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद में अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया था। चाहे संक्रमित व्यक्तियों तक दवा पहुंचाने का कार्य हो, ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराना हो या फिर असहाय व्यक्तियों तक आर्थिक मदद पहुंचानी हो, इन सबका बीड़ा अपने कंधों पर उठा लिया था। इसी वजह से उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड मिलने से खुश चिकित्सक ने कहा कि “संकट के समय समाजसेवा में सहभागिता, मानवीय मूल्यों के उच्च आदर्शों में शामिल है। इसी विचार के साथ मैंने कोरोना काल में जनता की सेवा का बीड़ा उठाया और लोगों को हरसंभव मदद की। शनिवार को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स, लंदन की ओर से जब मुझे सम्मान प्राप्त हुआ। बेहद सुखद अनुभूति हो रही है। ” कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद डा वर्मा लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्र...

सत्ता लाेलुप भाजपा ने नष्ट की चुनाव की निष्पक्षता: अखिलेश

चित्र
लखनऊ 27 जून (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुये कहा कि पंचायत अध्यक्षों के नामांकन को अलोकतांत्रिक तरीके से रोके जाने से चुनाव की निष्पक्षता एवं पवित्रता नष्ट हुई है। श्री यादव ने रविवार को कहा कि वाराणसी एवं गोरखपुर में जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में भाजपा बुरी तरह पराजित हुई थी, ऐसे में उनके अध्यक्षों का निर्विरोध निर्वाचन एक चमत्कार से कम नहीं है। धन बल-छल बल और सत्ता बल का ऐसा अनैतिक खेल सत्ता लोलुप भाजपा ने खेलकर साबित कर दिया है कि वह जनादेश का सम्मान करना नहीं चाहती है, उसका इरादा उसको कुचलने का रहता है। उन्होने कहा कि वास्तव में भाजपा ने पिछले साढ़े चार वर्षों में जनता को हर कदम पर धोखा दिया है। जनसामान्य के उपयोग की सभी वस्तुएं इस भाजपा राज में मंहगी हुई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई है। कोरोना संक्रमण में हजारों जाने गईं और इलाज, दवा के अभाव में लोग तड़पते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अपनी मांगो को लेकर आंदोलनरत हैं। भाजपा सरकार किसानों की मांगों पर विचार करने के बजाय उन्...

जीवन में मां और मातृभूमि के गौरव से बढ़ कर कुछ नहीं: कोविंद

चित्र
  कानपुर देहात, 27 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में अपने पैतृक गांव परौंख पहुंच कर गदगद हुये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जन्म देने वाली माता और जन्मभूमि का गौरव स्वर्ग से भी बड़ा होता है जिसकी अनुभूति यहां आकर उन्हे हुयी है। तीन दिवसीय दौरे पर आये यहां श्री कोविंद तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार सुबह सबसे पहले अपने गृह जिले कानपुर देहात के अपने गांव को परौंख गांव पहुंचे और सबसे पहले पथरी देवी मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन किया। इस मौके पर उनकी पत्नी सविता कोविन्द, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रहे। मंदिर के दर्शन करने के बाद उन्होने गांव वालों का अभिनंदन करते हुए सभी का धन्यवाद किया। परौंख गांव में जन अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा “ जन्मभूमि से जुड़े ऐसे ही आनंद और गौरव को व्यक्त करने के लिए संस्कृत काव्य में कहा गया है ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ अर्थात जन्म देने वाली माता और जन्मभूमि का गौरव स्वर्ग से भी बढ़कर होता है। मैंने सपने में भी कभी कल्पना नहीं की थी कि गांव के मेरे जैसे एक सामान्य बालक को दे...

भाजपा के एमपी,एमएलए भी नहीं भेद सके मुलायम का किला

  इटावा , 27 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो सांसद और दो विधायक मिल कर भी मुलायम परिवार के किले के तौर पर विख्यात इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा करने में विफल रहे। राजनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चा है कि जिले में इतने प्रभावशाली नेताओ की मौजूदगी के बावूजद भी भाजपा पंचायत चुनाव में केवल एक सीट तक ही सिमट कर रह गई। इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मुलायम सिंह यादव के भतीजे अभिषेक यादव की जीत के बाद सपा खेमे में खुशी का माहौल हैं वहीं सत्तारूढ़ दल में मायूसी देखी जा रही है। जीत से उत्साहित अभिषेक यादव कहते है कि उनकी जीत भाजपा की विफलताओ का परिणाम है। भाजपा नेता झूठ की राजनीति करती है। तभी तो इस स्थिति मे आ गई है उसे केवल एक ही सीट पर संतोष करना पडा है। पंचायत चुनाव में भाजपा को मात्र एक सीट ही हासिल हुई थी। ऐसा कहा जाए कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से कोई प्रयास भी किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय धाकरे का कहना है कि उनकी पार्टी के पास जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित जनमत नही था इसलिए उनकी पार्टी की ओर से उम्मीदवार की घोषणा भी न...