सपा समर्थक बन कर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे है भाजपा नेता: अखिलेश
लखनऊ 29 जुलाई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सोशल मीडिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई छद्म नेता सपा के समर्थक बन कर पार्टी के विरूद्ध अभद्र टिप्पणियां करते है जिनसे सावधान रहने की जरूरत है। श्री यादव ने गुरूवार को कहा कि भाजपा अफवाहों के सहारे झूठ फैलाती है। भाजपा सपा को बदनाम करने की रणनीति बनाने में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर उसका कुप्रचार तंत्र चलता रहता है। सपा के समर्थक बनकर भाजपा के छद्म नेता समाजवादी पार्टी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणियां करते है और बेबुनियाद कुप्रचार करने की साजिशों में लगे रहते हैं। सपा कार्यकर्ताओं को भाजपा की इन गतिविधियों से सावधान रहना है। पूर्व मुख्यमंत्री ने डाॅ राममनोहर लोहिया सभागार में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं का दायित्व इसलिए बड़ा है कि उत्तर प्रदेश ही देश की राजनीति की दिशा तय करता है। भाजपा के कारण संवैधानिक संस्थाओं को भी क्षति पहुंच रही है। उन्हें कमजोर किया जा रहा है। वह निर्वाचन की निष्पक्षता को भी प्रभावित करने की साजिश करती है। श्री यादव ने कहा है कि भाजपा की लोकतंत्र में...