फैजाबाद जा रही बस नंबर यूपी 43 T- 8151 इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास टेंपो में टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ गई

लखनऊ, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा लखनऊ के पास एक दर्दनाक हादसा।हादसे में 2 लोगों की मौत पांच गंभीर रूप से घायल। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में चल रहा है इलाज इस्पेक्टर जानकीपुरम मोहम्मद अशरफ ने जाना हालचाल।आज दिनांक 31- 10 -19 को प्रातः करीब समय 6:00 दिल्ली से फैजाबाद जा रही बस नंबर यूपी 43 T- 8151 इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास टेंपो में टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ गई ।जिसमें दो बच्चे खुशबू व पूजा की मृत्यु हो गई तथा 5 व्यक्ति घायल हो गए ।यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब लोग फुटपाथ पर सो रहे थे।इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।इस्पेक्टर जानकीपुरम मोहम्मद अशरफ ने घायलों का हालचाल जाना।इस्पेक्टर जानकीपुरम मोहम्मद अशरफ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और घायलों को अच्छे से अच्छा इलाज मिल सके इसके लिए अस्पताल स्टाफ से बात की।


 मृतक / घायल की सूची


मृतकों की सूची


1-खुशबू पुत्री दिनेश उम्र करीब 13 वर्ष


2-पूजा पुत्री दिनेश उम्र करीब 6 वर्ष
घायल की सूची


1- अकरम पुत्र हबीबुल्ला निवासी मक्का गंज सीतापुर रोड थाना हसनगंज लखनऊ उम्र करीब 50 वर्ष
2- दिनेश पुत्र पुत्ती लाल उम्र करीब 40 वर्ष


3- करन पुत्र दिनेश उम्र करीब 4 वर्ष


4- बब्बू पुत्र मनोज उम्र करीब 20 वर्ष
5- अज्ञात पुरुष उम्र करीब 30 वर्ष


दुर्घटना का कारण प्रथम दृश्ष्टया ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश