महराजगंज में मछली मण्डी हटाये जाने के विरोध में जाम, प्रदर्शन


         महराजगंज: खुटहा बाजार में मछली मण्डी को हटाए जाने के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार साप्ताहिक बाजार के दिन मुख्य चौराहे को जाम कर दिया।धरना-प्रदर्शन कर इस निर्णय का विरोध किया। आरोप लगाया गया कि व्यापारियों को उत्पीड़ित करने के लिए ऐसा किया गया है और इससे व्यापारियों को काफी परेशनियां होंगी।
सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि एक व्यक्ति के इशारे पर व्यापारियों को उत्पीड़ित करने के लिए मछली मंडी को हटाया गया है। एसओ पनियरा अखिलेश सिंह के काफी मान-मनौव्वल और समझाने के बाद व्यापारी धरना-प्रदर्शन और जाम समाप्त किए। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश