ताबड़तोड़ टकराए वाहन: लग गई लंबी कतार, 9 घायल, तीन की हालत गंभीर           

 संतकबीरनगर: नेशनल हाईवे पर कोहरे की वजह से मंगलवार सुबह एक के बाद एक लगातार 25 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से तीन की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें स्थानीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, दरअसल, कोतवाली खलीलाबाद के पास नेशनल हाईवे पर मीरगंज चूरेब के पास सुबह के घने कोहरे के कारण 25 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में औरैया निवासी विवेक, अलवर निवासी पूरण, बलिया निवासी संतोष, मुरादाबाद निवासी मोलई, नवलगढ़ निवासी रामअवतार, मुरादाबाद निवासी किसनकुमारी, बलिया निवासी रमेशचंद, अयोध्या निवासी अरविन्द, गोंडा निवासी कुमार घायल हो गए। इनमें से मोलई, रामअवतार और कुमारे की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वाहनों के टकराने से हाईवे पर एक घंटे तक जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी और क्रेन के सहयोग से वाहनों को सड़क के किनारे करवाया। जिसके बाद जाम खुला और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश