बांदा में डायल 112 के 36 पुलिसकर्मी सम्मानित

बांदा 28 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बाँदा में शनिवार को डायल 112 में शामिल 36 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के सभी थानों से 36 पुलिसकर्मियों को डायल 112 के लिए नामित किया गया था।। नामित सभी पुलिस जवानों को जिला प्रशिक्षण इकाई डायल 112 द्वारा 18 द्विवसीय प्रशिक्षण दिया गया ।
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक में सभी 36 पुलिस जवानों को फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में प्रशस्ति पत्र जारी कर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह में पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने पुलिस महानिदेशक द्वारा भेजे गए प्रशस्ति पत्रों को वितरित कर सभी जवानों को शुभकामनाएं दी ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश