बुलंदशहर में मुस्लिमों ने जिला प्रशासन को सौंपा छह लाख का चेक

बुलंदशहर 28 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध प्रदर्शन के दौरान भडकी हिंसा में सरकारी संपत्ति को हुये नुकसान के एवज में जिला प्रशासन को छह लाख 27 हजार रूपये का चेक सौंप कर अनूठी मिसाल पेश की।
मुस्लिम बुद्धिजीवियों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और उन्हे छह लाख 27 हजार 500 रूपये का चेक सौंपा। इस मौके पर उन्होने जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस जवानों को गुलाब का फूल भेंट कर कानून व्यवस्था की जल्द बहाली के लिये बधाई दी।
गौरतलब है कि पिछली 20 दिसम्बर को जुम्मे की नमाज के बाद हुई हिंसा में सरकारी संपत्ति के नुकसान का आकलन जिला प्रशासन ने किया था जिसमें छह लाख 27 हजार 500 रुपये की क्षति दर्शायी गयी थी। हिंसा में पुलिस की एक जीप समेत जलकर स्वाहा हो गया था।
जिला एवं पुलिस प्रशासन ने इसे मुस्लिम समुदाय की अच्छी पहल बताते हुये स्वागत किया है। उन्होने कहा कि जिले में अमन चैन बना हुआ है।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश