डेढ़ करोड़ पर्यटक जम्मू पहुंचे


 

जम्मू 26 दिसम्बर (वार्ता) हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के एक मुठभेड़ में मारे जाने के बाद वर्ष 2016 से कश्मीर घाटी में माहौल अशांत होने के कारण पर्यटकों का रूख जम्मू संभाग के पर्यटन स्थलों की ओर हुआ है और इस वर्ष अब तक करीब डेढ़ कराेड़ पर्यटक क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पहुंचे।
इससे पहले वर्ष 2018 में रिकार्ड संख्या में 1.60 करोड़ पर्यटक जम्मू क्षेत्र में आए थे।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा वर्ष में अब तक 1.56 करोड़ पर्यटक यहां पहुंचे हैं और इनमें सर्वाधिक संख्या 77 लाख उन श्रद्धालुओं की है , जो विश्वप्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए आए थे।
एक पर्यटन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2016 के बाद जम्मू क्षेत्र के पर्यटन स्थलों में आने वाले लोगों की संख्या में हर साल वृद्धि हुई है , लेकिन इस साल जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी होने के बाद स्थिति बिगड़ने के कारण इसमें कुछ कमी आयी है।
जम्मू के पर्यटन निदेशालय ने हाल में पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए जोरदार प्रयास किये है और विश्व भर से पर्यटकों को जम्मू कश्मीर आने तथा यहां की मनोरम सुंदरता के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया है।
जम्मू पर्यटन निदेशक दीपिका के शर्मा ने कहा, “ पर्यटकों की सुरक्षा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है।” उन्होंने बताया कि देश की अग्रणी ट्रैवल एजेंसी इंडिया ट्रैवल मार्ट ने गत नवम्बर में जम्मू में टूरिज्म एक्जीब्यूशन एंड कान्क्लैव का आयोजन किया था।”



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश