देवरिया में एक गांव ऐसा भी है जहां बिहार से होकर जाती है सड़क

 


देवरिया, 24 दिसम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के लार क्षेत्र में एक ऐसा गांव है, जहां जाने के लिए सड़क द्वारा रास्ता बिहार राज्य से होकर जाता है।
पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि क्षेत्र के ग्राम खरवनिया रोपने छपरा में आज पुलिस चौकी खरवनिया का उद्घाटन किया गया। खरवनिया रोपन छपरा गांव में स्थाई पुलिस चौकी खरवनिया का उद्घाटन सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा द्वारा जिलाधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधीक्षक डा0 श्रीपति मिश्र की मौजूदगी मेें किया।
गौरतलब है कि पुलिस चौकी खरवनिया बिहार राज्य का सबसे निकटवर्ती सीमावर्ती गांव है। मौजूदा समय में इस गांव में सड़क द्वारा जाने का रास्ता भी बिहार राज्य से होकर जाता है। यह पुलिस चौकी लार से 14 किमी दूर है।
पुलिस चौकी के उद्घाटन करने के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के आने की चर्चा थी। जिस कारण पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और भी चाक चौबंद की गई थी। लेकिन पुलिस महानिदेशक नहीं आ सके।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश