संतकबीरनगर में दिव्यांग भतीजी के साथ बलात्कार

संतकबीरनगर 28 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा क्षेत्र में रिश्ते के चाचा ने दिव्यांग भतीजी के साथ बलात्कार किया।
पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ उसके पट्टीदारी के चाचा गोविंद ने दवा कराने के बहाने ले जाकर बलात्कार किया। घटना 23 दिसंबर की है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि चचेरा भाई गोविंद उसकी बेटी को इलाज करवाने के बहाने बगल के गांव ले जाने को कहा। वह लड़की को साइकिल पर बैठाकर डॉक्टर के पास ले गया और इलाज करवा कर लौटते वक्त दिव्यांग बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
आरोपी ने दिव्यांग लड़की को धमकी भी दी कि अगर उसने कहीं मुंह खोला तो जान से मार देगा। पीड़िता ने किसी को अपनी आपबीती नहीं बताई लेकिन असहनीय दर्द होने के बाद पड़ोस की रहने वाली महिलाओं को अपनी समस्या बता दी। महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिस पर पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर दी।
थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के तहरीर पर बलात्कार और जान की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश