कच्चे तेल में नरमी से रुपया मजबू

मुंबई 28 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 10 पैसे मजबूत होकर 71.33 रुपये प्रति डॉलर पर पहुँच गया।
गत दिवस यह 10 पैसे टूटकर 71.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
रुपये में आज आरंभ से ही तेजी रही। यह छह पैसे मजबूत होकर 71.37 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दिन भर 71.41 रुपये प्रति डॉलर तथा 71.27 रुपये प्रति डॉलर के सीमित दायरे में रहने के बाद अंतत: 71.33 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट से रुपये को समर्थन मिला। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज एक प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश