कुशीनगर में सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कुशीनगर, 22 जनवरी(वार्ता)उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र की एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि खड्डा क्षेत्र के एक गांव में महिला पति की मृत्यु के बाद अपने दो बच्चों के साथ मायके में रहती थी। गत 11 जनवरी को महिला लापता हो गई थी। शनिवार को महिला का शव महराजगंज जिले के सोहगीबरवा जंगल में पेड़ से लटकता मिला था। शव मिलने के अगले दिन महिला से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ था। सोहगीबरवा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर खड्डा, सोहगीबरवा, निचलौल पुलिस के बीच पेंच फंसा था। परिजनों की शिकायतों का उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके बाद निचलौल थाने में गांव के पांच लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए मजबूर करने, मारपीट, एससी एसटी एक्ट तथा आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। क्षेत्राधिकारी निचलौल रणविजय सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।
श्री सिंह ने बताया कि पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश