मथुरा में बदमाशों की गोली से दरोगा और एक युवक घायल

मथुरा 29 जनवरी(वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा के कोसीकलां इलाके के नगला सिरौली गांव में बदमाशों की गोली लगने से एक दरोगा और एक युवक घायल हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बुधवार को यहां कहा कि अवैध हथियार बनाने की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की शाम दरोगा अजय अवाना एक अन्य युवक अमर सिंह के साथ निजी वाहन से नगला सिरौली गांव पहुंचे। दरोगा को देखते ही बदमाशों ने गोली चला दी जो दरोगा की जांघ और युवक के पेट में लगी ।
युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है । इलाके में भारी पुलिस बल के पहुंचने के पहले ही बदमाश फरार हो गये ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश