फर्रूखाबाद में दबंगों ने किया पुलिस पर हमला,चार घायल

फर्रूखाबाद, 28 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र में दबंगों ने पुलिस पर पथराव एवं मारपीट की ,जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदनपुर गांव में सोमवार रात बाबू सिंह और गांव के ही दीपक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। घटना की सूचना पर डायल 112 पर तैनात सिपाही धर्मेन्द्र और होमागार्ड राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। दबंगों ने उनके मारपीट कर दी। उसके बाद सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार, पुलिस उनिरीक्षक संजय यादव, उदयभान सिंह
आदि मौके पर पहुॅचे।
उन्होंने बताया कि दबंगों ने पुलिस पर पथराव कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। घायल पुलिसकर्मियों
को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश