राजधानी गांधीनगर में निर्माणाधीन शापिंग मॉल की मिट्टी धंसकने से इंजीनियर समेत चार मरे

गांधीनगर, 22 जनवरी (वार्ता) गुजरात की राजधानी गांधीनगर के बाहरी इलाके कूडासण में एक निर्माणाधीन शापिंग मॉल के स्थल पर आज मिट्टी का ढेर धंसकने से इसमें दब कर एक जूनियर इंजीनियर और तीन सर्वेयर समेत चार लोगों की मौत हो गयी।
इंफोसिटी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर एस जे राजपूत ने यूएनआई को बताया कि यह घटना निर्माणाधीन प्रमुख आनंद आर्बिट माल के स्थल पर हुई। निर्माण के लिए खोदी गयी मिट्टी के नीचे खड़े होकर चारो अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी ढेर उन पर जा गिरा। चारों की मौत हाे गयी।
उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश