राप्ती नदी में नहाने गया किशोर डूबा ,एसडीआरएफ के गोताखोर खोजने का कर रहे प्रयास

 गोरखपुर। खोराबार थाना अंतर्गत   सोनवे ढोलबजवा निवासी श्रवण कुमार(14 वर्ष) पुत्र चुमन्न प्रसाद  सुबह राप्ती नदी में नहाने गया हुआ था तभी से लापता है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम के गोताखोर खोजने का कर रहे प्रयास। परिजनों ने बताया कि सुबह 6:30 बजे के आसपास नदी में नहाने के लिए गया हुआ था लेकिन नदी से बाहर नहीं आया। परिजनों ने उसकी सूचना एसडीआरएफ टीम को दी एसडीआरएफ टीम के गोताखोर सुबह से पहुंचकर श्रवण कुमार को खोजने का कर रहे हैं प्रयास,परिजनों का रोते-रोते है बुरा हाल। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश