सहारनपुर में ड्राई फ्रूट के शीतगृह में लगी आग,लाखों के नुकसान का अनुमान

सहारनपुर, 31 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर शहर में जनता रोड स्थित ड्राई फ्रूट के शीतगृह (कोल्ड स्टोर) में शुक्रवार तड़के आग लगने से लाखों रुपये की क्षति का अनुमान।
अग्निशमन सूत्रों के अनुसार जनता रोड स्थित ड्राई फ्रूट के शीतगृह (कोल्ड स्टोर) में आज तड़के आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर आग बुझाने के लिए दमक की कई गाडियों को भेजा गया। उन्होंने बताया की आग बुझाने में कई घंटे लगे।
उन्होंनेे बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश